फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। मथुरा में शनिवार सुबह गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भड़के बवाल पर जिले की पुलिस भी अलर्ट मोड में रही। खासकर ईद होने के चलते पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। सोशल मीडिया पर एसपी ने कई टीमें बनाकर निगरानी कराई, ताकि किसी भी अफवाह को फैलने से पहले रोका जा सके। एसपी ने मीडिया सेल के जरिये मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार की बाइट सभी फतेहपुर पुलिस के सभी सोशल मीडिया एकाउंट से साझा कराई। जिससे लोगों को घटना के संबंध में सही जानकारी मिल सके। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मथुरा पुलिस के मुताबिक घटना कोसी थाना क्षेत्र में घने कोहरे के दौरान हुई, जहां बाबा ने एक वाहन को संदिग्ध समझकर रोका था। इसी दौरान पीछे से आए राजस्थान नंबर के ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस कंटेनर को बाबा...