मथुरा, मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश के मथुरा में कथित गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें वाहन से कुचलकर हत्या कर दी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया। घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर को इलाके में गौ-तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ आरोपियों का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तस्करों ने उनकी गाड़ी पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ जगहों पर पथराव की भी सूचना है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.