मथुरा, मई 9 -- मथुरा में डेढ़ लाख से अधिक प्रीपेड मीटर पोस्टपेड हो गये हैं। यानि उपभोक्ताओं को एडवांस में पैसा जमा करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उनको अगले माह खपत के अनुसार पुरानी व्यवस्था के अनुसार बिल मिलेगा। प्रदेश सरकार ने प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के आक्रोश एवं लगातार हो रहे आंदोलन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। मथुरा में वर्ष 2024 से स्मार्ट मीटर लगने शुरू हुए। वर्ष 2025 में इस कार्य में गति आई। अभियान के दौरान डेढ़ लाख से अधिक पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगा दिए गए। कुछ माह पूर्व स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड में बदल दिया गया। जो नये कनेक्शन लगे, उन्हें प्रीपेड ही लगाया गया। जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड मीटर कर दिये गये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.