राकेश श्रोत्रिय, मार्च 22 -- मथुरा-दिल्ली हाइवे पर कोटवन के पास शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे गोरक्षक फरसा बाबा की हादसे में मौत पर हत्या की अफवाह फैल गई। गुस्साए गोरक्षकों और ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। पुलिस पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस और यात्रियों के वाहन तोड़ दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज, रबड़ बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे। करीब चार घंटे बवाल से हाइवे पर दोनों तरफ 10 किमी लंबा जाम लग गया। 20 पुलिसकर्मियों सहित करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। फरसा वाले बाबा 65 वर्षीय एक रामानंदी संत थे। फरसा वाले बाबा का असली नाम चंद्रशेखर था। वह फरसा साथ रखते थे तो उनका नाम बरसाना सहित समूचे ब्रज के लोग उनको फरसा वाले बाबा के नाम से पुकारने लगे। वह मूल रूप से सिरसागंज तहसील फिरोजाबाद के रहने वाले थे। साल 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.