हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 27 -- श्रीकृष्ण-जन्मभूमि की प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन शुक्रवार को रंग भरनी एकादशी पर भव्यता से किया जायेगा। रंगारंग लठामार होली की तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं है। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण-जन्मभूमि की लठामार होली का शुभारम्भ शुक्रवार 27 फरवरी को सायं 4 बजे गुरु शरणानन्द महाराज द्वारा किया जायेगा। ब्रज की परंपरागत होली रसिया गायन एवं नृत्य के उपरान्त पुष्प होली के दर्शन उपस्थित श्रद्धालुजन करेंगे। तदोपरान्त ब्रज के विभिन्न भागों से पधारे कलाकार लठामार होली के साथ-साथ नृत्य. भावपूर्ण लठामार होली का भी प्रदर्शन करेंगे। संस्थान प्रबंध समिति के सदस्य गापेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि टेसू के फूलों से निर्मित प्राकृतिक रंग भक्तों को प्रिया-प्रियतम को रंग से सराबोर क...