नई दिल्ली, अगस्त 9 -- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 9 अगस्त को कार सेवा का आह्वान किया गया था। इसे देखते हुए यूपी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। जन्मभूमि परिसर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। प्रशासन ने लोगों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने की इजाजत नहीं दी। इसके साथ ही कोर्ट का हवाला देते हुए स्पष्ट कर दिया कि मथुरा में कोई नई परंपरा शुरू करने की इजाजत नहीं दी गई है। रविवार को हिंदूवादी नेत्री मीरा राठौर ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा के लिए जाने की कोशिश की तो वहां पुलिस पहले से मुस्तैद थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत रोक लिया और वापस भेज दिया। इस बीच श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कार सेवा के आह्वान से इतर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। इस संबंध में एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय की रिट संख्या 4/23 और उच्चतम न्याया...