बलरामपुर, अप्रैल 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के मथुरा बाजार में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की दिशा में ठोस पहल की गई है। क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने लखनऊ पहुंचकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित इस परियोजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग उठाई।विधायक ने इस संबंध में एक औपचारिक पत्र भी सौंपा, जिसमें मथुरा बाजार व आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और अपर्याप्त आपूर्ति से हो रही समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से आमजन, व्यापारी और किसान सभी प्रभावित हो रहे हैं। खासकर सिंचाई कार्य और छोटे व्यवसायों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है...