हाथरस, जनवरी 28 -- हाथरस। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात भर पोस्टमार्टम हाउस पर कोहराम मचा रहा। मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी 40 वर्षीय इकबाल पुत्र असलम अपनी पत्नी परवीन के साथ अलीगढ़ के भुकरावली स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मथुरा बरेली हाइवे पर जवाहर टॉल के पास पहुंचते तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और बच्चा घायल हो गये। सूचना मिलने के बाद हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया। गंभीर रूप से घायल परवीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इकबाल चांदी की गिलट आदि बनाने का काम करता था और उसने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.