मथुरा, अप्रैल 9 -- मथुरा से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे आगरा डिवीजन ने मथुरा से फरीदाबाद के मध्य मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली डिवीजन को भेजा है। प्रस्ताव में यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग पर फिलहाल ट्रेनों की संख्या सीमित है। सुबह के समय दो मथुरा शटल और आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा दोपहर में कोई लोकल ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इस रूट से रोजाना सैकड़ों की संख्या में नौकरीपेशा, छात्र और व्यापारी आवागमन करते हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार दिल्ली डिवीजन के अधिकारी प्रस्ताव की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें यात्री संख्या, रूट क...