बलिया, मार्च 15 -- रसड़ा। मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा में शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास व आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम स्थान, सोनम ने द्वितीय स्थान, अंजलि व नागेन्द्र पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धनंजय सिंह ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास का विकास करती हैं।शिक्षा शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलिया खातून ने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.