सोनभद्र, मार्च 7 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांधी मैदान में चल रही 23वीं सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन शनिवार को एलीट क्रिकेट क्लब मथुरा और दानापुर रेलवे के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ सोनभद्र के अध्यक्ष दलबीर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दानापुर रेलवे ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित रंजन ने 46 रन और राजा विशाल ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मथुरा की ओर से आरुष कुमार और सुदर्शन यादव ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट क्रिकेट क्लब मथुरा ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। मथुरा की ओर से विशाल चौहान ने 58 रन की शानदार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.