धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद। टुंडी विधायक मथुरा महतो ने अधूरे सड़क निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया। धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के केन्दुआडीह से गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड को जोड़ने वाला सड़क मार्ग लगभग 500 मीटर वन विभाग के सेंचुरी प्रोजेक्ट क्षेत्र में आने के कारण अब तक बन नहीं पाया है। इस कारण दोनों जिलों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार से मांग करते हुए विधायक ने कहा कि जनहित को देखते हुए उक्त सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि धनबाद और गिरिडीह जिले के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...