नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- UP News: मथुरा में केशीघाट से बैराज तक चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के तहत सोमवार सुबह दो शव और बरामद कर लिये। इनमें एक महिला और एक युवक का शव था। इनके शवों का पोस्टर्माटम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम गृह से दोनों के शव एम्बुलेंस द्वारा परिजन अपने घर ले गये। इस हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं के शव मिल चुके हैं। अभी भी लापता चल रहे एक और श्रद्धालु युवक पंकज मलहोत्रा की तलाश को सर्च ऑपरेशन जारी है। बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वृंदावन के केशीघाट के सामने यमुना में मोटरबोट डूब गयी थी। इस हादसे में रविवार तक 13 श्रद्धालुओं के शवों को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ, पीएसी गोताखोर टीमों की मदद से पुलिस प्रशासन द्वारा निकलवाया गया था। इनके शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा नि:शुल्क एम्बुल...