मथुरा, अप्रैल 12 -- यूपी में मथुरा के वृंदावन में यमुना में केशीघाट के निकट शुक्रवार को मोटर बोट डूबने के मामले में दो और शव रविवार को यमुना से निकाले गए हैं। इस तरह अब इस हादसे में मृतक संख्या 13 हो गयी है। डूबी हुई नाव को शनिवार को देर रात एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया। अब लापता लोगों की संख्या 3 हो गई है। उधर पुलिस ने घाट के ठेकेदार और मोटर बोट चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को भी तलाशी के लिए अभियान चला। इसमें एक ओर श्रद्धालु का शव यमुना में मिला। अभी भी पुलिस प्रशासन अन्य लापता की तलाश कर रहा है। तलाशी के दौरान एक महिला का शव देवरहा बाबा आश्रम के समीप मिला। अब तक 13 श्रद्धालुओं के शव मिले हैं। लुधियाना के श्रद्धालुओं से भरी नाव शुक्रवार को केशीघाट के निकट पांटून पुल से टकराने के बाद डूब...