मथुरा जाने के लिए बसों में यात्रियों की रही भीड़
नोएडा, सितम्बर 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जन्माष्टमी और तीन दिन की लंबी छुट्टियों के कारण शुक्रवार को बसों में भीड़ रही। इसमें मथुरा की बसों में भीड़ सबसे ज्यादा थी। नोएडा डिपो और सेक्टर 37 में बड़ी संख्या में यात्री बसों में सवार होकर निकले। नोएडा डिपो में शुक्रवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ थी। दोपहर तक यह भीड़ जारी रही। इसमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना की बसों में अधिक यात्रियों ने सफर किया। डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों की सुविधा भी यात्रियों को दी गई। आमतौर पर इन शहरों के लिए रोजाना चार से पांच बसें चलती हैं।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि अन्य दिनों के मुकाबले बसों में यात्रियों की संख्या अधिक थी। गुरुवार रात को भी यात्री मथुरा व अन्य शहरों के लिए निकले थे।दूसरी तरफ सेक्टर 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.