गोंडा, फरवरी 14 -- गोंडा । स्थानीय स्टेशन से होकर जाने वाली मथुरा छपरा एक्सप्रेस मे सफर के दौरान एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। सुनील कुमार के तबीयत खराब होने की सूचना साथ में चल रहे यात्रियों ने रेल कर्मियों को दिया। रेल कर्मियों की सूचना पर रेलवे के उप मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्री का इलाज किया। स्थिति में सुधार होने के बाद में उसने अपना सफर जारी रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...