पीलीभीत, मार्च 23 -- बीसलपुर। मथुरा में ट्रक से कुचलकर फरसा वाले बाबा की हुई मौत के मामले में संत समाज ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। बीसलपुर में बड़ी संख्या में साधू संत रामलीला मैदान में एकत्रित हुए संतों ने मथुरा में फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने और जो भी दोषी हो। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बाबा रामप्रियदास, लक्षमणदास, कालिकादास, श्यामगिरि, मनोहरदास, रामलखनदास, हरिसेवादास, द्वारिकादास आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.