मथुरा, मार्च 16 -- ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजीकल सोसायटी मथुरा ने सिम्स हॉस्पिटल, मथुरा में विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आईएमए मथुरा के अध्यक्ष डा.. बृजेंद्र कुमार तिवारी ने बृज क्षेत्र की वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों को पटका पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. अंजू गुप्ता अध्यक्ष एवं डा. प्रीती लालवानी सचिव , कोषाध्यक्ष डा. हर्षिता सिंघल, डा. अल्पना अग्रवाल, डा. नीरजा गोयल, डा. दीपशिखा इंजीनियर, डा. वर्षा तिवारी, डा. वर्तिका किशोर, डा. ज्योति अग्रवाल, डा. नीलिमा अग्रवाल, डा. मुक्ता चौहान, डा. आरती गुप्ता, डा. शुभदा शर्मा, डा. चारु जैन, डा. मधु अग्रवाल, डा. नीता वर्मन, डा. प्रेरणा अग्रवाल, डा. आरती गुप्ता, डा. मुक्ति माहेश्वरी, डा. रीतिल सौरभ प...