हमीरपुर, जनवरी 28 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। टेढ़ा गांव में स्व.पहलवान सिंह की स्मृति में दो दिवसीय दंगल के आखिरी दिन का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव एवं प्रधान नोखेलाल यादव ने किया। दंगल में दो दर्जन पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। टेढ़ा में दो दिवसीय दंगल, मेले के साथ रामलीला का आयोजन कराया गया। दंगल के आखिरी दिन सोमवार को नामीगिरामी पहलवानों के मध्य रोमांचक कुश्ती हुई। मथुरा के मोहन ने चित्रकूट के प्रमोद को जोरदार पटकनी देकर जमकर वाहवाही लूटी। टेढ़ा के कुलदीप व हरियाणा के मोंटी, नजरपुर अखाड़ा के अरुण व बांदा के राधेश्याम, हाथरस के नितिन व उन्नाव के विश्वजीत, उन्नाव के दिलीप व फिरोजाबाद के राहुल, हाथरस के टीटू व इटावा के विकास के मध्य जोरदार कुश्ती हुई जो बराबरी पर छूटी। रेफरी की भूमिका सूरजपाल सिंह व रामकिशन नन्ना ने निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.