इटावा औरैया, अप्रैल 15 -- इटावा। इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर गीगो बीमार हो गया है। उसने भोजन-पानी भी काफी कम कर दिया। बुधवार को मथुरा के डॉक्टरों के टीम ने पहुंचकर गीगो का इलाज शुरू किया। सफारी पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 17 साल के बब्बर शेर गीगो को साल 2014 में गुजरात के जूनागढ़ से यहां लाया गया था। संभवत: उसे वृद्धावस्था की बीमारियों ने जकड़ा है। बीते दिनों उसने खाना और पानी भी काफी कम कर दिया था। सफारी पार्क के वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन यादव की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम गीगो का इलाज कर रही थी। यह भी पढ़ें- एलीफेंट केयर सेंटर का जल्द होगा उद्घाटन बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय व गो अनुसंधान संस्थान मथुरा से सेवानिवृत डॉ. आरपी पांडेय अपनी टीम के साथ सफारी पार्क पहुंच...