मथुरा, अप्रैल 4 -- शहर के कृष्णा नगर निवासी एवं पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपिस्ट डा. प्रमोद कुमार को हाल ही में कानपुर में आयोजित दो दिवसीय फर्स्ट नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी डिसैबिलिटीज में होलिस्टिक चाइल्ड रिहैबिलिटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह कॉन्फ्रेंस दीपिका चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर एवं कुसुम जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने सीपी, डाउन सिंड्रोम, एडीएचडी एवं ऑटिज्म जैसे विशेष जरूरतों वाले बच्चों के समग्र विकास पर अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए। डा. प्रमोद कुमार, जो कि कृष्णानगर में सजग ऑटिज्म केयर एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर का संचालन करते हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों एवं सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.