मथुरा, मई 26 -- मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव जुल्हेंदी में सोमवार देर शाम एक घर में धमाका होने से हड़कंप मच गया। प्रथमदृष्टा यह बम का धमाका माना जा रहा है। सूचना पर पुलिस और बीडीएस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 8 बजे ग्राम जुल्हेंदी निवासी दीपक पुत्र डालचंद ने पुलिस को सूचना दी कि उनके चाचा जुल्हैंदी निवासी नन्द किशोर दीक्षित पुत्र गोपाल दीक्षित के घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम फेंका गया है। सूचना पर पीआरवी 5215 व क्षेत्राधिकारी गोवर्धन व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। वहां पता लगा कि नन्द किशोर दीक्षित की पत्नी सरोज अकेली घर पर रहती हैं। नन्द किशोर तथा उनके दो पुत्र राकेश एवं गोकलेश लुधियाना में मन्दिर पर रहते हैं। नन्द किशोर दीक्षित के घर के आंगन में पत्थर की स...