नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक नर्मदा में पलट गई। नाव में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु रांची (झारखंड) के निवासी बताए जा रहे हैं।नाव की पटिया टूटने से हुआ हादसा खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने इस हादसा पर जानकारी देते हुए बताया की श्रद्धांलुओं की नाव की पटिया टूटने के कारण यह हादसा हुआ। श्रद्धालु ओंकारेश्वर नागर घाट से ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर रहे थे, तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और उसमें पानी भरने लगा। हालांकि मौके पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।दो श्रद्धालु गंभीर, अस्पताल में भर्ती घटना में दो लोग गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.