खगडि़या, दिसम्बर 18 -- खगड़िया, नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच मादक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कार्रवाई में पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक, एक लाख 4 हजार 830 रुपए नकदी, पांच कारतूस व नौ मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मनोहन पासवान के पुत्र आकाश कुमार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कल्ले चौक थाना क्षेत्र के बाबरबोना गांव के अब्दुल लतीफ के पुत्र हुसैन मियां, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के ग्रामक शारदाह के रफीकुल इस्लाम के पुत्र मिजानुर इस्लाम, मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया के विजय यादव के पुत्र नीतीश कुमार, मथुरापुर के जुलुम पासवान के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में क ी गई है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। बता...