समस्तीपुर, जून 16 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिकी अभियुक्त तथा एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने चोरी के सामान के साथ आरोपी बिट्टू कुमार को नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल चौक स्थित पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी से संबंधित सामान भी बरामद किया गया है। वहीं, एक अन्य मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अरुण पूर्वे को मथुरापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्...