खगडि़या, दिसम्बर 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी रेलवे मैदान मे जिला फुटबाल संघ, खगड़िया के द्वारा आयोजित फुटबाल लीग के चौथे मैच में आजाद क्लब, मथुरापुर की टीम ने नवयुवक क्लब, ठाठा को सात गोल से हरा दिया। मुख्य रेफरी विनय कुमार, सहायक रेफरी कैलाश पंडित, निशा कुमारी व चौथे रेफरी रौशन गुप्ता थे। मध्यांतर के पहले आजाद क्लब, मथुरापुर टीम ने नव युवक क्लब, ठाठा पर चार गोल करके बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद आजाद क्लब, मथुरापुर की टीम ने तीन गोल किए। मौके पर जिला फुटबॉल संघ खगडिया के सचिव शंकर सिंह, पूर्व फुटबॉलर विभीषण कुमार, पप्पू कुमार, समाजसेवी मिथलेश यादव, जिला फुटबाल संघ, खगडिया के कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.