खगडि़या, दिसम्बर 15 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। मानसी रेलवे मैदान में जिला फुटबॉल संघ, खगड़िया द्वारा रविवार को आयोजित फुटबॉल लीग मैच में मथुरापुर की टीम ने चौथम को दो गोल से हरा दिया। चौथम की फुटबाल टीम ने मथुरापुर फुटबॉल टीम पर एक गोल करके पहले बढत बना ली। पुन: मथुरापुर फुटबॉल टीम ने तीन गोल करके 3-1 के अंतर से मैच जीत लिया। मैच का मुख्य निर्णायक रौशन गुप्ता, सहायक निर्णायक मनीष कुमार, निशा कुमारी व चौथे रेफरी राजीव राज थे। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ, खगड़िया के जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डु , सचिव शंकर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक छेदी प्रसाद सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य गंगाराम यादव, महंत लक्ष्मण कुमार, पूर्व फुटबॉलर संतोष चन्द्रवंशी, पप्पू कुमार रजक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.