नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- आईपीएल 2027 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बड़े फेरबदल किए हैं। फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले अपनी टीम के एक दो नहीं, बल्कि 12 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है। हालांकि, पिछले मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी कीमत पर बिके कैमरन ग्रीन को टीम ने रिटेन किया है। वे पिछले सीजन 25.20 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा बने थे। केकेआर की टीम में पिछले साल कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। ऐसे में उनके इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में भी कुछ खिलाड़ियों को शामिल किया था। इस कारण फ्रेंजाइजी के स्क्वॉड में 25 के जगह 29 खिलाड़ियों का नाम था। इन 29 में से 12 को केकेआर ने रिलीज कर दिया है, जबकि 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यह भी पढ़ें- RCB ने जेकब बेथल को कर...