खगडि़या, फरवरी 27 -- खगड़िया। नगर संवाददाता विधानसभा क्षेत्र के मथार दियारा में गंगा नदी से हो रहे कटाव को लेकर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न उठाया। जिसका विभाग के मंत्री ने विस्तृत जवाब दिया है। सदर विधायक ने बताया कि जवाब में यह स्पष्ट किया गया है कि विभाग कटाव होने की स्थिति में हर तरह के कार्य के लिए तैयार है। विधायक ने कहा कि जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विस्तृत जानकारी दी। जवाब में मंत्री ने बताया कि मथार दियारा गंगा एवं बूढ़ी गंडक नदी के संगम क्षेत्र के समीप स्थित है, जिससे वहां नदी का स्वाभाविक दबाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि बरखंडी टोला, जंगली टोला, इंग्लिश टोला तथा मथार सहित आसपास के गांवों के समीप नदी तट की दूरी लगभग 800 मीटर से 2500 मीटर के बीच है। वर्ष 2025 की बाढ़ के दौरान कुछ स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.