लखनऊ, अप्रैल 18 -- Akhilesh Yadav: यूपी के फतेहपुर में चाय की दुकान पर खाद्य विभाग की छापेमारी के बाद सियासत तेज हो गई है। ये वही दुकान है जहां पर दो महीने पहले सपा प्रमुख ने चाय पी थी। शनिवार को अखिलेश यादव ने चायवालों के नाम एक संदेश पोस्ट किया। अखिलेश यादव ने लिखा, मत डरिए, अपना काम करिए, बुरे दिन जाने वाले हैं। सोशल मीडिया एक्स पर लिखी पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा, प्रिय चायवालों, फतेहपुर में हमने आपमें से एक, जिस 'आत्मनिर्भर आर्यन' की दुकान पर प्रेमपूर्वक चाय पी थी उसकी चाय का सैंपल फूड सिक्योरिटी विभाग ने लेकर, आर्यन को ये धमकी दी है कि तुम एल्युमीनियम के बर्तन में चाय बनाते हो, तुम्हारी दुकान सील कर देंगे। शुक्र है ये नहीं कहा कि 'लाल' सिलेंडर पर बनाते हो तो सील कर देंगे, वैसे कह भी नहीं पाते क्योंकि सिलेंडर तो मिल नहीं रहा है। ये ...