प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। होली के अवसर पर शराब की दुकानों की पूर्ण बंदी नहीं होगी। चार व पांच मार्च को जब रंग खेला जाएगा, उन दोनों दिनों में आंशिक बंदी ही रहेगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चार मार्च को पहले दिन शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शाम पांच से रात 10 बजे तक सभी दुकानें पूर्ववत खुली रहेंगी। वहीं दूसरे दिन पांच मार्च को ग्रामीण इलाकों को छोड़कर शहरी क्षेत्र की दुकानें दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। दोपहर दो बजे से शहरी क्षेत्र में दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। जिलाधिकारी का आदेश आने के बाद अब एक दिन पहले शराब का स्टॉक रखने की मारामारी नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.