बागेश्वर, जून 4 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जनपद में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने तथा मछली पालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मत्स्य विभाग बागेश्वर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के मत्स्य पालकों को गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज वितरित किए गए। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी मछली पालकों को मत्स्य बीज उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य निरीक्षक नवीन जोशी एवं जनपद मत्स्य प्रभारी मनोज सिंह मियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मत्स्य पालकों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...