बरेली, अप्रैल 2 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।बुधवार को हाईवे पर बहगुल नदी के पुल के पास बरेली मंडल के उप निदेशक मत्स्य गायत्री पांडेय की अगुवाई में टीम ने प्रतिबंधित मांगूर मछली से भरा ट्रक पकड़ा। मछलियां पश्चिमी बंगाल से हरियाणा ले जाई जा रही थीं। ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार पहुंच गए। मत्स्य विभाग ने मछली का सैंपल लैव भेजा है।उप निदेशक गायत्री पांडेय ने बताया कि मत्स्य टीम ने पुलिस के सहयोग से ट्रक का पीछा किया। तस्कर और चालक ट्रक को हाईवे के बहगुल नदी के पुल के पास खड़ा कर भाग गए। ट्रक की तलाशी लेने पर करीब 20 से 25 क्विंटल प्रतिबंधित मछली बरामद कीं। जिसकी कीमत 12 लाख है। एसडीएम आलोक कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पहुंच गए। टीम ने मछली का सैंपल लेकर जांच को लखनऊ लैब भेजा। ट्रक पुलिस की अभिरक्षा में दे ...