कन्नौज, जुलाई 30 -- कन्नौज, संवाददाता। मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित इच्छुक लोगों को विभाग ने पांच दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है।मत्स्य विभाग ने सात योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी है। जिला मत्स्य प्रभारी हिमांशु यादव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निषाद राज बोट सब्सिडी योजना में अब तक सबसे अधिक 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं।मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में पांच, समग्र मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम स्थापना योजना में तीन, मछुआ आवास परियोजना में चार और उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना में पांच आवेदन मिले हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा सहित छह योजनाओं का मिलेगा लाभ वहीं अंतर्देशीय खारे जल...