मत्स्य योजनाओं में 62 आवेदन, 13 जांच में छंटे
कन्नौज, सितम्बर 8 -- कन्नौज, संवाददाता। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं में जिले के लोगों ने रुचि दिखाई है। मत्स्य विभाग को विभिन्न योजनाओं के लिए अब तक 62 आवेदन मिले हैं। विभागीय जांच में इनमें 49 आवेदक पात्र पाए गए, जबकि 13 आवेदन मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण अपात्र कर दिए गए। सबसे अधिक आवेदन निषादराज बोट सब्सिडी योजना में आए, लेकिन इसी योजना में सबसे ज्यादा आवेदन जांच में छंटे हैं। निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत 35 लोगों ने पंजीकरण कराया था। जांच में 23 आवेदक पात्र मिले, जबकि 12 आवेदन अपात्र कर दिए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 14 आवेदन आए और सभी पात्र पाए गए। मोती पालन योजना के सातों आवेदक तथा एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के चारों आवेदक भी जांच में पात्र मिले। वहीं, एक अन्य योजना में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.