बहराइच, जून 7 -- बहराइच,संवाददाता। मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी। प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य सेक्टर योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से शुरू होंगे। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल 28 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना शामिल हैं। आवेदक को प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। पोर्टल पर परियोजना विवरण, इकाई लागत, प्रक्रिया और आवश्यक अभिलेखों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।पिछले वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत रहे आवेदक भी पुनः आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन के पास सरस शोरूम स्थित जिला मत्स्य कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की योजन...