हाजीपुर, मार्च 20 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य योजना के लाभुकों के बीच सामग्रियों बांटी गई हाजीपुर। निज संवाददाता जिला उद्यान कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को तालाब मत्स्य विकास एवं जीविकोपार्जन योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री मत्स्यजीवी कल्याण योजना के तहत लाभुकों को नाव एवं जाल पैकेज वितरण किया गया। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य योजना से योजना के तहत लाभुकों के बीच विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। वितरण समारोह मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के सदस्य, परंपरागत मछुआरे, मत्स्य पालक एवं निजी क्षेत्र के मत्स्य कृषक शामिल थे, सबको अनुदानित दरों पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। वहीं मुख्यमंत्री मत्स्यजीवी कल्याण योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर लाभुकों को ऑटो रिक्शा (ई-रिक्शा) वाहन वित...