फतेहपुर, जनवरी 12 -- फतेहपुर। खेतीबाड़ी, घरेलू उत्पादक, पशुपालन में हाथों से कारनामा कर अब मत्स्य पालन में आजमाने को तैयार है। चार ब्लॉकों से पायलट प्रोजेक्ट के तहत हुई शुरुआत से दीदियों ने बुलंदियों को छुआ। अब मछली पालन के लिए डेढ़ हजार दीदियों का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए विभाग द्वारा पचास फीसदी तक अनुदान दिया जाना है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की दीदियों को आर्थिक मजबूत करने को प्रधानमंत्री मत्स्य योजना शुरु हुई। हथगाम, भिटौरा, अमौली और थरियाव से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत कर 120 से अधिक दीदियों को जोड़ा गया। मत्स्य पालन के प्रति लगन और मेहनत से दीदियों की बढ़ी रुचि से योजना जिले में लागू हो गई है। 13 ब्लॉकों से डेढ़ हजार समूह की महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य मिला है। विभाग की ओर से ब्लॉकस्तर में तैनात जिम्मेदा...