कोडरमा, अप्रैल 3 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचखेरो जलाशय के समीप मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिशरी विभाग के उप निदेशक शंभू प्रसाद यादव, आरआरएम गौतम कुमार, आईबी ग्रुप के टेक्निकल हेड प्रकाश रंजन तथा मछली दाना के डीलर आयुष खेमका सहित कई स्थानीय मछली पालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मछली उत्पादन बढ़ाना एवं किसानों की आय में वृद्धि करना था। इस दौरान विशेषज्ञों ने उन्नत बीज चयन, संतुलित आहार एवं रोग नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है। साथ ही जल की गुणवत्ता बनाए रखने और समय-समय पर उसकी जांच कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकार...