जमुई, मई 1 -- लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता लक्ष्मीपुर में मत्स्य विभाग से बड़े पैमाने पर तालाब की खुदाई किया गया है। जिसमें विभाग ने लाखों रुपए खर्च किए। लेकिन वैसे तालाबों में मछली पालन किया गया हो या किया जा रहा है। इसका कोई प्रमाण नहीं देखा जाता है। लेकिन मत्स्य पालन के लिए खुदाई किए तालाब के रखरखाव और सरकार से मिलने वाले अनुदान की राशि का निकासी कर बंदरबांट किया जा रहा है। जो बिचौलिए और विभागीय कर्मियों के मेल जोल से हो रहा है। विगत वित्तीय वर्ष में खुदाई किए तालाब को देखें। तो सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में है ।जो सूखे पड़े हैं। यह भी पढ़ें- तालाब सौंदर्यीकरण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग सूत्रों की मानें तो लक्ष्मीपुर प्रखंड में कुछ बिचौलिया के जिला कार्यालय में अपना खास प्रभाव है। जिसके माध्यम से तालाब की खुदाई और राशि का बंदरबांट किया जात...