गाज़ियाबाद, फरवरी 27 -- गाजियाबाद। जिले में मत्स्य पालन की योजनाओं में आवेदन किए जा रहे हैं। जिला मत्स्य अधिकारी ऋचा चौधरी ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना सेक्टर योजना के अंतर्गत योजना में आवेदन शुरू हो गए हैं। योजना में आवेदन किए जा रहे है। यह आवेदन 15 मार्च तक किए जाने है। अधिकारी ने बताया कि लोगों को आवेदन करने के लिए आधार कार्ड और बैंक की पासबुक की आवश्यकता होगी। यह आवेदन जन सेवा केंद्र से कराई जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...