हरदोई, जनवरी 28 -- हरदोई। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग के अर्न्तगत संचालित मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना की विभिन्न परियोजनाओं से पात्रों को लाभांवित किया जा रहा है। दैवीय आपदाओं से हुई क्षति की स्थिति में मत्स्य पालक मछुआ परिवार को वित्तीय सहायता, चिकित्सा सहायता, शिक्षा सहायता मिलेगी। वैवाहिक सहायता हेतु मत्स्य पालको एवं मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करने के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन किये जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य नियर कम्पनी गार्डेन में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.