गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएम-एमकेएसएसवाई) के तहत मत्स्य पालकों को जलीय कृषि बीमा से जोड़ने के लिए ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आज विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम 3:30 से 4:30 बजे तक चला, जिसमें गोरखपुर जिले के मत्स्य पालकों ने हिस्सा लिया। मत्स्य विभाग की टीम ने बीमा योजना के लाभों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...