चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डा संजय निषाद एक दिवसीय दौरे पर मऊ पहुंचे। उन्होंने मत्स्य पालकों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि मत्स्य पालकों को लाभान्वित करने के लिए कई योजनाएं संचालित है। अगर किसी को कहीं कोई दिक्कत आ रही हो तो उनको अवगत कराएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कैबिनेट इसके बाद टिटिहिरया पहुंचकर दिवंगत होमगार्ड जवान उदित निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से घटना की जानकारी लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...