सिमडेगा, जनवरी 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मत्स्य कार्यालय में केन्द्र प्रायोजित योजना धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मत्स्य क्षेत्र से जुड़े लाभुकों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने 11 लाभुकों को मछली बिक्री किट योजना के तहत सामग्री का वितरण किया। वहीं योजना के तहत पांच लाभुकों को आईस बॉक्स के साथ साइकिल, पांच लाभुकों को आईस बॉक्स के साथ मोटरसाइकिल तथा एक लाभुक को आईस बॉक्स के साथ तीन पहिया वाहन प्रदान किया गया। वहीं मत्स्य कृषकों को नया ग्रो-आउट नेट एवं इनपुट के रूप में मत्स्य आहार भी उपलब्ध कराया गया। डीसी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य मत्स्य पालकों एवं मछली विक्रेताओं की आजीविका को सुदृढ़ करना तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने लाभुकों से प्राप्त...