नई दिल्ली, जून 5 -- विशाखापत्तनम, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने बीते साढ़े तीन वर्षों में नौ देशों के साथ सात मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं। इन समझौतों से 38 विकसित और विकासशील देशों के बाजार भारत के लिए खुल गए हैं। ऐसे में भारत को अगले पांच वर्षों में मत्स्य उत्पाद (सीफूड) का निर्यात बढ़ाकर 30 अरब अमेरिकी डॉलर करने का लक्ष्य हासिल करने का पर्याप्त अवसर है। सभी एफटीए में मत्स्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के विशेष प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि जिन दोनों के साथ मुक्त व्यापार समझौते हुए हैं, उन देशों में प्रति व्यक्ति आय अधिक होने के कारण उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- करार का पहला चरण अगले महीने तक सम्भव ऐसे में भारत के पास अप...