मत्स्य किसान दिवस पर क्विज में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
गुमला, जुलाई 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फिशरी कॉलेज गुमला में विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य मत्स्य पालन के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और छात्रों के ज्ञान का आकलन करना था। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद वैष्णव ने किया।क्विज में दो-दो छात्रों के पांच समूहों ने भाग लिया। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों से मत्स्य विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए 30 सेकंड का समय निर्धारित था । गलत उत्तर पर नेगेटिव अंक का भी प्रावधान रखा गया। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन कर स्वावलंबी बन रहे ग्रामीण: अमरेंद्र दर्शक के रूप में मौजूद विद्यार्थियों को भी प्रश्नों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.