कटिहार, जुलाई 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मत्स्य पालन व उत्पादन के क्षेत्र विस्तार को लेकर सरकार ने एक्वाकल्चर इंफ्रास्क्चर कॉरपोरेशन एंड डेवलेपमेंट लिमिटेड योजना को स्वीकृति दी है। इसके तहत मछली उत्पादन व जीरा के लिए हैचरी निर्माण, फिश फार्म, कोल्ड चेन, आइस प्लांट, प्रोसेसिंग यूनिट जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मछली उत्पादन के लिए निवेश के साथ रोजगार की संभावना को बढ़ावा मिलेगा। बताते चलें कि कुछ वर्ष डंडखोरा प्रखंड के सौरिया में हैचरी का निर्माण कराया गया था। पानी में आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण कुछ दिनों बाद ही हैचरी बंह हो गया। मत्स्य विभाग द्वारा हैचरी को लेकर इच्छुक मत्स्यपालकों से आवेदन भी आमंत्रित किया जाता है लेकिन हैचरी स्थापना को लेकर आयरन की अधिकता और पानी की गुणवत्ता हैचरी के अनुकूल नहीं होने के कारण मत्...