रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के मत्स्य एवं मत्स्यिकी विभाग द्वारा बुधवार को लतरातू डैम में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विभाग के समन्वयक डॉ. एस. घोष के मार्गदर्शन में छात्रों ने मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों, जलाशय प्रबंधन और बीज संचयन के व्यावहारिक गुर सीखे। इस दौरान विद्यार्थियों को जल गुणवत्ता परीक्षण और मत्स्य रोगों के नियंत्रण की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। मौके पर डॉ. पूजा मंडल, डॉ. नम्रता सहित प्राध्यापक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...