बस्ती, जुलाई 31 -- बस्ती। विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के सभापति वीरू साहनी की अध्यक्षता में सहकारी समितियों के सचिवों, अध्यक्षों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य मत्स्यजीवी समुदाय के कल्याण, सहकारी समितियों को सुदृढ़ बनाना व मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी बनाने पर विचार करना रहा। बैठक में मत्स्य पालन विभाग की संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सचिवों एवं अध्यक्षों से आह्वान किया गया कि वे पात्र मत्स्य पालकों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचा दें। सभापति वीरू साहनी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, जलाशयों के वैज्ञानिक ...